हाथरस, सितम्बर 22 -- Hathras News: पुरदिलनगर। गांव शंकरपुर में सड़क निर्माण न होने पर सोमवार को ग्रामीणों का सब्र का बांध टूट गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आजादी के बाद से अब तक सड़क नहीं बनी है। इससे नाराज ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। गांव शंकरपुर गांव के लोगों ने डीएम और जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की मांग की। इसके बाद आज तक कुछ नहीं हुआ है। पूर्व में सिकंदराऊ तहसीलदार ने आश्वासन दिया था कि जल्द सड़क बनवाई जाएगी। आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि डीएम और विधायक ने भी सड़क बनाने के लिए कहा लेकिन सारा काम सिर्फ कागजों में हुआ। जमीन पर हकीकत कुछ और है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर 15 दिनों के अंदर सड़क का निर्माण न हुआ तो वह सिकंदराराऊ जलेसर मार्ग को जाम करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...