Hathras News: सड़क दुर्घटना में घायल प्रमुख टेंट कारोबारी की मौत
हाथरस, जुलाई 11 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। सड़क दुर्घटना में घायल शहर के प्रमुख टेंट व्यापारी की शुक्रवार की शाम मौत हो गई। उसने अलीगढ़ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। राकेश सक्सेना उर्फ काके बाबू 45 पुत्र राधा किशन सक्सेना निवासी राधा वाटिका मथुरा रोड का टेंट और डेकोरेशन का व्यापार था। 27 जून को वह सलेमपुर में जा रहे थे। 28 को सीएम योगी आदित्यनाथ आ रहे थे। इसलिए वह तैयारियों का जायजा लेने के लिए जा रहे थे। तभी कैलोरा चौराहे के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया था। अलीगढ़ के निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। गुरूवार की शाम उन्होंने उपचार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.