हाथरस, अक्टूबर 26 -- Hathras News: हाथरस। मुरसान गेट स्थित वसुंधरा एन्क्लेव के कम्युनिटी हॉल में शनिवार को सोसाइटी की आवश्यक बैठक आयोजित हुई। बैठक में सोसाइटी के दो वर्ष पूर्ण होने पर लोकतांत्रिक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में नवीन कार्यकारिणी के पुनर्गठन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने पूर्व कार्यकारिणी के अध्यक्ष मुकेश दीक्षित, सचिव एके जैन एवं कोषाध्यक्ष जुगेंद्र सिंह के दो वर्ष के अत्यंत सराहनीय, अनुशासित और विकासपरक कार्यकाल की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। पूर्व कार्यकारिणी के सफलतापूर्वक कार्यकाल पूर्ण करने पर समस्त सदन ने उनके प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया। नवीन कार्यकारिणी में संदीप शर्मा अध्यक्षत, अचल दीक्षित सचिव सहित अन्य पदाधिकारियों को चुना गया।

सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी इसके पश्चात कॉ...