Hathras News: संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला की मौत
हाथरस, अगस्त 3 -- Hathras News: सहपऊ। क्षेत्र के गांव उधैना में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, गांव उधैना निवासी किशन उर्फ भुल्लन की 26 वर्षीय पत्नी सोनिया गर्भवती थी। गर्भावस्था का अंतिम महीना चल रहा था। शनिवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे पहले सादाबाद के एक निजी चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए हाथरस रेफर कर दिया। हाथरस ले जाते समय रास्ते में ही सोनिया ने दम तोड़ दिया। मृतका के परिजन उसके मायके पक्ष के आने का इंतजार कर रहे थे। बताया गया कि सोनिया का मायका पटना के पास एक गांव में है। उसके पहले दो बच्चे हो चुके थे। जिनमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.