हाथरस, जुलाई 30 -- Hathras News: सहपऊ। संत रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को सहपऊ कस्बा स्थित प्राचीन मातेश्वरी भद्रकाली शक्तिपीठ मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता एवं दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सरकार के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। स्वच्छता अभियान के उपरांत मंदिर प्रांगण में 65 दीपक प्रज्वलित कर संत रविदास के आदर्शों को स्मरण किया गया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी का अंगवस्त्र एवं पटका पहनाकर सम्मान किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने संत रविदास जी के जीवन, उनके सामाजिक समरसता, समानता और मानव सेवा के संदेश पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- Kan...