Hathras News: संकुल खेलकूद प्रतियोगिता में पुरदिलनगर के बच्चों ने लहराया परचम
हाथरस, अगस्त 20 -- Hathras News: पुरदिलनगर। सरस्वती विद्या मन्दिर, भिसी मिर्जापुर में आयोजित संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पुरदिलनगर के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं संकुल का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता में संकुल के कुल आठ विद्यालयों के 71 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सौ, दो सौ, चार सौ एवं छह सौ मीटर दौड़, बाधा दौड़, लम्बी कूद, ऊँची कूद, गोला फेंक एवं चक्का फेंक आदि प्रतियोगिताएं हुई।
प्रतियोगिता के परिणाम प्रथम स्थान प्राप्त सभी खिलाड़ी विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। जिसका आयोजन 31 अगस्त से एक सितंबर तक बरसौली में किया जाएगा।प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा संकुल प्रमुख हरीशंकर शर्मा ने की। विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। प्रतियोगिता में जिला प्रमुख ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.