हाथरस, सितम्बर 3 -- Hathras News: सहपऊ। कस्बा में स्टेट बैंक के पास नानक चंद वर्मा के प्रांगण में दूसरे दिन आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास पंडित श्रीकृष्ण भारद्वाज ने भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का मनोहारी प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा के दौरान धार्मिक प्रसंगों एवं भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु कथा का श्रवण करते हुए भगवान शिव और माता पार्वती के जयकारे लगाते रहे। कथा व्यास ने शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान शिव वैराग्य और त्याग के प्रतीक हैं, जबकि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की। उनकी अटूट श्रद्धा, समर्पण और तपस्या के फलस्वरूप भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि शिव-पार्वती का दांपत्य जीवन प्रेम, व...