हाथरस, जुलाई 6 -- Hathras News: हाथरस। ग्राम नगला मोंठ में आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ एवं कथा के दूसरे दिन व्यासपीठ पर विराजमान आचार्य सौम्य कृष्ण महाराज ने श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया। श्रध्दालुओं ने भक्ति रस में सराबोर होकर कथा का श्रवण किया।कथा प्रारंभ होने से पूर्व युवा कथा समिति के सदस्य अभय शेखावत, यश राठौड़, प्रतीक चौधरी, आकाश, मून, अनुराग, आदित्य एवं प्रियांशु ने व्यासपीठ पर विराजमान आचार्य सौम्य कृष्ण महाराज का पुष्पमालाओं एवं अंगवस्त्र से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। यह भी पढ़ें- Hathras News: नगला मौठा में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ,निकाली कलशयात्रा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...