हाथरस, नवम्बर 3 -- Hathras News: सादाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव मढ़नई में सोमवार रात बिजली के शॉर्ट सर्किट ने एक परिवार की खुशियां और वर्षों की मेहनत की कमाई को आग के हवाले कर दिया। अचानक एक मकान में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी गृहस्थी को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में करीब दो लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। गांव मढ़नई निवासी सुरेश बघेल के मकान में सोमवार रात अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। शुरुआत में परिवार के लोगों को आग की गंभीरता का अंदाजा नहीं हुआ, लेकिन कुछ ही देर में आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। लपटें इतनी तेज थीं कि परि...