हाथरस, अगस्त 14 -- Hathras News: हाथरस। सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाने वाला हरियाली तीज पर्व इस बार पंद्रह अगस्त शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए व्रत रखेंगी। पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उल्लास है। सुहागिनें भगवान शिव व मां पार्वती की पूजा कर सुख समृध्दि की कामना की जाएगी। शहर के किला परिसर में रेवती मइया मेले का शुभारंभ होगा। आचार्य बल्लभ जी महाराज ने बताया कि इस बार हरियाली तीज पर इन दिन शिवयोग व सिध्दि योग बन रहा है। इस दिन तृतीया तिथि शाम पांच बजकर 29 मिनट तक रहेगी। यह भी पढ़ें- Hariyali Teej 2026: कल हरियाली तीज पर करें इन 3 मंत्रों का जाप, मिलेगा मनचाहा लाइफ पार्टनर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रात तीन बजकर 25 मिनट तक रहेगा। शिवयोग सुबह सात बजकर नौ मिनट तक रहे...