Hathras News: शिक्षण संस्थानों में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैलियां।
हाथरस, नवम्बर 19 -- Hathras News: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूलों से मतदाता जागरुकता रैली निकालकर लोगों को जागरुक किया गया। राजकीय हाईस्कूल बामौली, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हाथरस, राजकीय हाईस्कूल अरनोट सिकंदराराऊ, राजकीय हाईस्कूल गंगापुर, श्री उमेश चंद्र कौशिक आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज हाथरस तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज टुकसान में मतदाता जागरूकता रैलियां निकाली गईं। विद्यार्थियों ने रैली के माध्यम से आमजन को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करने की अपील की। सादाबाद इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में रामकैलाश प्रजापति ने छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने एवं उसके शुद्धिकरण की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.