Hathras News: शिक्षक दिवस पूर्व गुरुजनों को मिला सम्मान
हाथरस, सितम्बर 4 -- Hathras News: हाथरस। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में हाथरस सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स के सौजन्य से बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल गुरुवार को भव्य शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जनपद के विभिन्न सीबीएसई विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। प्रधानाचार्या विद्या प्रतीक बार्टक्के ने सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर एवं सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल, सादाबाद के प्रधानाचार्य डॉ. जगदीश शर्मा सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में शिक्षकों के राष्ट्र निर्माण में योगदान तथा विद्यार्थियों के शैक्षिक, नैतिक, चारित्रिक एवं सर्वांगीण विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न सहोदया सदस्य विद्यालयों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.