Hathras News: शिकायत पर खाद्य विभाग की छापेमारी, पनीर के नमूने लिए
हाथरस, सितम्बर 7 -- Hathras News: सादाबाद। सोमवार को शिकायत के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कुरसंडा व सादाबाद क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। टीम ने कुरसंडा में रामनिवास तथा कृष्ण कुमार के यहां से पनीर के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए। इसके अलावा दिनेशचंद ग्राम पूसैनी सादाबाद के यहां से भी पनीर का नमूना लिया। सादाबाद बाजार स्थित कान्हा अमूल पार्लर से भी पनीर का नमूना जांच के लिए संग्रहित किया गया। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.