हाथरस, अक्टूबर 16 -- Hathras News: हाथरस। शहर में चल रहे रामलीला महोत्सव के तहत गुरुवार को हनुमान जी व सुग्रीव का मिलन होता है। इसी के तहत शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के हनुमान गली स्थित हनुमान मंदिर से पूजा अर्चना के साथ हुआ। शोभायात्रा का जगह जगह आरती उतार कर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। नवरात्र की शुरुआत के साथ शहर में भक्ति की बयार बह रही है। गुरुवार को सार्वजनिक धार्मिक महासभा के तत्वावधान में गुरुवार को हनुमान जी व सुग्रीव मिलन के बाद शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा से पूर्व शहर के हनुमान गली स्थित हनुमान जी मंदिर में पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा का श्रीगणेश हुआ। शोभायात्रा शहर के नयागंज, चक्की बाजार, पत्थर बाजार, सर्राफा चौराहा, गुडिहाई बाजार, हलवाई खाना आदि मुख्य मार्गो से होते हु...