हाथरस, अगस्त 13 -- Hathras News: हाथरस। नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के कई सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसे लेकर बुधवार को टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई। जल्द ही इन सड़कों का निर्माण शुरु हो जाएगा। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह ने बताया कि घंटाघर से बुर्जवाला कुआं तक सीसी सड़क निर्माण, सादाबाद गेट चूना वाला डंडा चौराहा से चामड़ गेट चौराह तक सीसी सड़क निर्माण, आगरा रोड बुर्जवाला कुआं होते हुए चूना वाला डंडा तक सीसी सड़क निर्माण, आगरा रोड मुरसान गेट चौराहा से घंटाघर तक सीसी सड़क निर्माण कार्य, भूरापीर चौराह से गणेश गंज चौराह तक सीसी सड़क निर्माण, नयागंज स्थित अक्रूर चौक से किला गेट बिजलीघर तक व बगमूला चौराहा से किला रेलवे स्टेशन फाटक तक सीसी रोड व साइड पटरी का निर्माण कराया जाएगा। ईओ रोहित सिंह ने बताया कि सभी सड़क निर्माण...