हाथरस, अक्टूबर 29 -- Hathras News: हाथरस। दिवाली का पर्व जैसे जैसे जनदीक आ रहा है। वैसे वैसे विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। बुधवार को शहर के वाटरवर्क्स सबस्टेशन की लाइन पर मरम्मत का काम किया गया। साथ ही बिजली पांच एमवीए के स्थान पर आठ एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया। इस कारण सुबह नौ बजे से देर शात तक कई इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। करीब दस हजार उपभोक्ताओं को बिना बिजली के परेशानियों का सामना करना पड़ा। काम पूरा होने के बाद बिजली आई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। शहर, देहात कस्बा में लगातार उपभोक्ताओं की संख्या में ईजाफा हो रहा है। इस कारण बिजली सिस्टम पर लोड भी बढ़ रहा है। दिवाली के पर्व पर चारों ओर रोशनी से जगमग होगा। इसलिए बिजली उपकरणों पर लोड बढ़ जाता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए बिजली विभाग बुधवार को ...