हाथरस, नवम्बर 6 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के सासनी गेट स्थित खातीखाना देशी शराब की दुकान पर फ्री में क्वार्टर मांगने को लेकर विवाद हो गया। दस लोगों द्वारा गुंडई दिखाकर धमकी देने और मारपीट करने का आरोप है। आरोप है कि इस दौरान दुकान पर ईंट-पत्थर भी फेंके गए। सेल्समैन ने एक आरोपी व स्कूटी को पकड़कर पुलिस को सौंपा। सर्वेश कुमार निवासी अतिराम, थाना करहल, जिला मैनपुरी, हाल निवासी खातीखाना हाथरस ने थानाध्यक्ष को दी तहरीर में कहा है कि वह खातीखाना सासनी गेट देशी शराब पर कार्यरत है। करीब रात नौ बजे 10 लोग दुकान पर आए और 10 क्वार्टर फ्री में मांगे। आरोप है कि विरोध करने पर लोगों ने गुंडई दिखाते हुए धमकी दी कि मैं अभी जेल से छूटकर आया हूं, तुझे भी निपटा दूंगा। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई। आरोपियों ने ईंट-पत्...