हाथरस, जुलाई 15 -- Hathras News: हाथरस। अधीक्षण अभियंता अजीत कुमार सिंह एवं सह विद्युत अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह के सानिध्य में उद्योगपतियो एवं व्यापारी प्रतिनिधि गणो के साथ एक समन्वय बैठक का आयोजन ओढ़पुरा विद्युत केंद्र पर आयोजित की गयी। बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी उद्योगपति व्यापारी जनप्रतिनिधि ने विद्युत विभाग द्वारा बधाई गए विद्युत अधिभार एवं अवैध सिक्योरिटी, तथा विद्युत असीमित कटौती, विद्युत दरों में बढ़ोतरी , बल के पूर्ण भुगतान पर भी बिल में बकाया राशि का जोड़ देना, आदि मुद्दों को विद्युत अधिकारियों के सामने रखा। विद्युत अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई समुचित आश्वासन देकर जिज्ञासा को शांत किया प्रदेश विभाग द्वारा की जा रही नीति निर्धारण के अनुकूल स्थानीय स्तर पर उन नियमों को लागू किया जा रहा है उद्योगपति और व्यापारियों की समस्याओं को...