हाथरस, अक्टूबर 12 -- Hathras News: एनसीईआरटी में वीर गोकुला जाट की वीरगाथा शामिल होने से उत्साहित, बिसावर पहुंचकर किया नमन सादाबाद(हाथरस) संवाददाता। केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने महान योद्धा वीर गोकुला जाट की वीरगाथा को एनसीईआरटी की पुस्तकों में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बिसावर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए। आगरा के किरावली में आयोजित स्वाभिमान सम्मान सभा के बाद सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू भैया के साथ बिसावर पहुंचे और महान योद्धा को नमन किया। उन्होंने कहा कि अब छात्रों को गोकुला जाट की वीरगाथा जानने का मौका मिलेगा।

वीर गोकुला जाट की वीरगाथा और सम्मान वीर गोकुला जाट का साहस, संघर्ष और बलिदान भारतीय इतिहास की गौरवशाली विरासत का महत्वप...