हाथरस, अक्टूबर 24 -- Hathras News: सादाबाद। विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची को अद्यतन करने का कार्य किया गया। अभियान के अंतर्गत सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहे। इस दौरान 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए आवेदन लिए गए। साथ ही एसआईआर के बाद क्षेत्र में आईं नवविवाहिताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने की प्रक्रिया भी पूरी की गई। अभियान के दौरान बीएलओ सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहकर निर्वाचन संबंधी दायित्वों का निर्वहन करते रहे।रोशन लाल मतदान केंद्र पर भाग संख्या 312 में विजय सिंह, 313 में सुरेंद्र सिंह, 314 में उमा अखिल, 315 में रेवती रमन शर्मा, 316 में हर्षित गुप्ता, 317 में पुनीत सिंह तथा 318 में अनुज गौतम ने मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार...