हाथरस, अक्टूबर 29 -- Hathras News: हाथरस। जनपद न्यायाधीश विनय कुमार-तृतीय के आदेशानुसार एवं प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आकांक्षा गर्ग की उपस्थिति में जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में स्थापित लीगल लिटरेसी क्लब विधिक साक्षरता क्लब को अधिक प्रभावी, सक्रिय और उद्देश्यपूर्ण बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का सम्पन्न हुआ। इस अभियान में द्वितीय दिवस में द्वितीय चरण के कुल 39 विद्यालयों के 'शिक्षक-प्रभारी' को 'नोडल शिक्षकों' को आगामी दिनों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए संवैधानिक जागरूकता अभियान का संचालन करेंगे। प्रशिक्षण के दूसरे दिन 39 विद्यालयों के नोडल शिक्षकों को विभिन्न सत्रों में न्यायिक अधिकारियों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं द्वारा विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। यह भी पढ़ें- Hathras News...