हाथरस, सितम्बर 14 -- Hathras News: मुरसान। कस्बा मुरसान में सोमवार को सुबह करीब 11:00 बजे से बिजली अपूर्ति ठप होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। छह घंटे तक बिजली अपूर्ति बाधित रही। बिजली न होने से इन्वर्टर जवाब दे गए। मोबाइल व चार्ज नहीं हो सके। पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने से घरेलू जरूरत के लिए पानी जुटाने में भी दिक्कत हुई। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बिजली घर पर एक ट्रांसफार्मर में दिक्कत आने के चलते करीब 6 घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रही कड़ी मशक्कत के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मरम्मत्कार को पूरा करने के बाद तब कहीं जाकर बिजली सप्लाई करीब 6 घंटे बाद चालू हो सके। बिजली सप्लाई ठप होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा वहीं इनवर्टर से लेकर मोबाइल तक लोगों के बंद हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...