हाथरस, अक्टूबर 7 -- Hathras News: सिकंदराराऊ। जीटी रोड स्थित मौहल्ला सराय उम्दा बेगम में बिजली विभाग की बिजीलेंस टीम द्वारा की छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान सात घरों में अवैध रूप से बिजली चोरी करते हुए पकड़ी गई। जिसको लेकर मौहल्ले में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में अनेक मकान स्वामियों द्वारा अपने अवैध रूप से पड़ी कटियाओ को उतार लिया गया। विजिलेंस टीम द्वारा आरोपियों के नाम पता दर्ज करने के बाद उनके खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार विजिलेंस टीम को लगातार शिकायत मिल रही थी की सराय उम्दा बेगम में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से बिजली चोरी की जा रही है। जिसको लेकर मंगलवार की सुबह 8 बजे के लगभग बिजीलेंस की टीम महिला पुलिसकर्मियों के साथ जीटी रोड स्थित मोहल्ला सराय उम्दा बेगम में पहुंच गई। जिसको लेकर बिजली ...