Hathras News: विजय कुमार बने राष्ट्रीय टीम योगी महासंघ के जिलाध्यक्ष
हाथरस, अगस्त 21 -- Hathras News: सहपऊ। राष्ट्रीय टीम योगी महासंघ ने एडवोकेट विजय कुमार को हाथरस जिले का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। संगठन की ओर से जारी मनोनयन पत्र में उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा की गई है। मनोनयन पत्र में कहा गया है कि एडवोकेट विजय कुमार संगठन की ओर से दी गई जिम्मेदारियों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कार्य करेंगे। संगठन ने उम्मीद जताई है कि वह अपनी जिम्मेदारी पर खरे उतरते हुए जिले में संगठन को मजबूत बनाने का काम करेंगे।पत्र के अनुसार, राष्ट्रीय टीम योगी महासंघ के जिला अध्यक्ष अलीगढ़ भानु प्रकाश गुप्ता की संतुष्टि पर विजय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.