हाथरस, जुलाई 18 -- Hathras News: हाथरस, संवददाता। कोतवाली चंदपा पुलिस ने वाहन चोर गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से पांच बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। थाना चंदपा पुलिस व एंटी थेफ्ट टीम ने मुखबिर की सूचना पर आगरा-अलीगढ हाइवे से नीचे मीतई गांव की पुलिया से चार वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम राज उर्फ राजा पुत्र शीशपाल सिंह निवासी ग्राम सेहरी थाना गोण्डा जिला अलीगढ, पंकज पुत्र मुखिया निवासी लालगढी थाना सासनी, कालू उर्फ किशनपाल पुत्र भूपेन्द्र सिंह निवासी नगला संती थाना इगलास जिला अलीगढ, अंकित उर्फ तरुन पुत्र रमेशचन्द्र निवासी अजरोही थाना सासनी बताए। उन्होंने बताया कि घर वाले उन्हें खर्च के लिए पैसे नहीं देते हैं। इसलिए हम लोगों ने मिलकर इन दो पहिया वाहनों को चोरी करके ...