हाथरस, अगस्त 17 -- Hathras News: सासनी। सासनी जलेसर मार्ग स्थित गांव लुटसान के निकट रविवार की देर शाम सड़क पर बने गहरे गड्ढे में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार दो कांवड़िए घायल हो गए। जिसमें से एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिरोजाबाद निवासी विपिन पुत्र राममोहन (22) और गुलशन कुमार पुत्र मूलचंद (20) अपने एक दर्जन से अधिक साथियों के साथ फिरोजाबाद से राजघाट के लिए डाक कांवड़ लेने जा रहे थे। जैसे ही वह लुटसान गांव के पास पहुंचते ही सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों का प्र...