हाथरस, अक्टूबर 2 -- Hathras News: हाथरस। लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स एसोसियेशन शाखा यूनिट का त्रिवार्षिक अभिकर्ता सम्मेलन काा आयोजन शहर के अलीगढ रोड स्थित कोठीवाला धर्मशाला में शुक्रवार को हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में हरीशंकर शर्मा, विशिष्ठ अतिथि के रूप में मंडल सचिव रिषी कुमार उपाध्याय, नीरज शर्मा, प्रभाकर शर्मा, चंद्रपाल सिंह छौंकर रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता पूरनमल शर्मा ने संचालन राम किशोर बौध्द ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं महात्मा गांधी व ओंकार वर्मा के छवि चित्र पर माल्यर्पण कर दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में आए अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि हरीशंकर शर्मा ने कहा कि लियाफी संगठन ने अपने अभिकर्ताओं के सर्वागीण विकास के लिए प्रयासरत है। कार्यक्रम में पूर्व की कमेटी क...