हाथरस, जुलाई 10 -- Hathras News: हाथरस। मानसून की पहली ही बारिश ने जुलाई में अपना ट्रेलर दिखा दिया है। इससे आप आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं कि आगामी दिनों में मानूसन की झमाझम बारिश लोगों को भले ही गर्मी से राहत देने वाली होगी, लेकिन बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित रहने वाला होगा। बुधवार तड़के से शहर में शुरु हुआ बारिश का सिलसिला तीस घंटे से अधिक गुरुवार दोपहर तक रुक-रुककर जारी रहा। लगातार हुई बारिश से मौसम पहाड़ी राज्यों जैसा होने से लोगों को गर्मी से तो राहत मिल गई। लेकिन बारिश के चलते लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सुबह देर से बाजार खुले तो लोगों को राजमर्रा के सामान के लिए दिक्कत झेलनी पड़ी। गुरुवार को भी शहर के कई इलाकों में जलभराव रहने की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम को मौसम सुहाना बना रहने से लोगों को ...