हाथरस, अक्टूबर 18 -- Hathras News: हाथरस। शहर के रामलीला मैदान में चल रहे रामलीला महोत्सव में रविवार को भगवान श्री राम और रावण के बीच युध्द हुआ। रावण अपने पुत्र मेघनाथ को युद्ध के लिए भेजा। उधर लक्ष्मण जी आते है दोनों के बीच घमाशान युद्ध होता है। मेघनाथ लक्ष्मण जी के अंग पर ब्रह्म शक्ति का प्रयोग करता है। और वह मूर्छित हो जाते है। इस लीला को देखकर श्रध्दालु भाव विभोर हो गए। ​मूर्छा की खबर मिलते ही शिविर में शोक की लहर दौड़ गई। जामवंत जी के परामर्श पर संकट मोचन हनुमान जी लंका से वैद्य सुषेण को उनके भवन सहित ले आए। यह भी पढ़ें- Shamli News: मेघनाथ ने लक्ष्मण को किया मूर्छित, हनुमान ने संजीवनी लाकर बचाई जान वैद्य जी ने परीक्षण कर बताया कि द्रोणागिरी पर्वत पर संजीवनी बूटी है। जिसे सूर्योदय से पूर्व लाने पर ही लक्ष्मण जी के प्राण बच सकते हैं। ...