हाथरस, अक्टूबर 2 -- Hathras News: हाथरस। हाथरस डिपो ने रोडवेज की सात बसों की नीलाम हो गई है। नई बसों का इंतजार है। अब त्योहारी सीजन में बसें कम होना यात्रियों के लिए परेशानी बनेगा। डिपो की 87 बसों से यात्री गंतव्य की दूरी तय करेंगे। ग्रामीण अंचल के लोगों को भी सुगम सफर का इंतजार है। यदि त्योहार सीजन से पहले बसें आए तो यात्रियों को राहत मिलेगी। हाथरस डिपो में पहले 94 बसें हैं। डिपो में सात बसें नीलामी की प्रक्रिया में शामिल हो गई। इस कारण डिपो में बसों का फ्लीट कम हो गया है। अब आने वाले दिनों में नवरात्र, दिवाली आदि त्योहार आएंगे। इस दौरान बसों में यात्रियों की संख्या में ईजाफा होगा। इसलिए डिपो के अधिकारियों को नई बसों का इंतजार है। यदि त्योहारी सीजन में बसें नहीं आई तो यात्रियों को गंतव्य की दूरी तय करने में मुशिकलों का सामना करना पड़ेगा।...