Hathras News: रूई की मंडी में कन्हैया जी उत्सव की हुई शुरुआत
हाथरस, अगस्त 30 -- Hathras News: हाथरस। रूई की मंडी स्थित कन्हैया का 171 वां वार्षिकोत्सव अखंड रामचरित मानस पाठ से रविवार को शुभारंभ हो गया। जो कि 11 सितंबर को प्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगा।कार्यक्रम का आरंभ मंगला आरती के साथ हुआ। इसके बाद श्रृंगार आरती और फिर मध्यान शयन के बाद संध्या कालीन श्रृंगार आरती का भव्य आयोजन हुआ। पंडित रामकिंकर दीक्षित के पूजन अर्चन के बाद रामचरितमानस के अखंड पाठ का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर पंडित रमेश चंद्र ब्रह्मचारी, अध्यक्ष राजीव शर्मा, ठाकुर पवन सिंह पौरुष, पंडित चेतन सारस्वत, पूर्व सभासद पवन वार्ष्णेय, गोपाल वार्ष्णेय, महेशचंद्र वार्ष्णेय, लक्की पंडित, राजकुमार वर्मा, सोनपाल वर्मा, प्रेम कुमार, मनोज वार्ष्णेय, अभी वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.