हाथरस, अक्टूबर 2 -- Hathras News: सादाबाद, संवाददाता। कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के मोहल्ला इस्लाम नगर में पिछले दिनों हुई रिटायर्ड फौजी व उसकी पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर मोबाइल, आभूषण व नगदी बरामद हुई है। इस मामले में पूर्व में मृतक रिटायर्ड फौजी की दूसरी पत्नी सहित तीन आरोपी जेल जा चुके है। अब केवल एक आरोपी की गिरफ्तारी बची है।

हत्या की घटना मोहल्ला इस्लाम नगर में पिछले 26 सितंबर को रिटायर्ड फौजी शमसुद्दीन व उसकी पहली पत्नी समीना उर्फ सद्दो की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। वारदात के दौरान घर की अलमारी एवं बक्सों को खंगालकर आभूषण, नकदी एवं घड़ी भी लूट ली गई थी। इस संबंध में मृतक के भाई शेर मोहम्मद की तहरीर के आधार पर थाना सादाबाद पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ...