Hathras News: रिटायर्ड कर्मियों के जीपीएफ भुगतान समय से कराने का फरमान
हाथरस, अगस्त 31 -- Hathras News: जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कार्यालय अधिशासी अभियन्ता, सिंचाई खण्ड, हाथरस का निरीक्षण कर कार्यालयीय कार्यों एवं विभिन्न अभिलेखों के रख-रखाव की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम कार्यालय की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। निरीक्षण के समय कार्यालय में कार्यरत समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित पाए गए। इसके पश्चात उन्होंने कैश अनुभाग का निरीक्षण करते हुए कैश सम्बन्धी अभिलेखों एवं पत्रावलियों, अनुबन्ध रजिस्टर तथा बजट रजिस्टर का अवलोकन किया। सम्बन्धित अभिलेख एवं पत्रावलियां नियमानुसार व्यवस्थित एवं सही पाई गईं। जिलाधिकारी ने जीपीएफ अनुभाग का भी निरीक्षण किया। जीपीएफ पटल सहायक द्वारा प्रशासनिक अधिकारी की उपस्थिति में सम्बन्धित अभिलेखों एवं पत्रावलियों के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.