Hathras News: रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, चार घयल
हाथरस, जुलाई 26 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला गजुआ में रविवार को रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने चारों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगला गजुआ के निकट एक निजी कंपनी के ई-रिक्शा बनाने का काम होता है। कंपनी में काम करने वाले मजदूर खेतों के रास्ते होकर सामान लेकर जाते हैं। आरोप है कि एक व्यक्ति ने इस रास्ते पर पानी भर दिया। मजदूरों ने इस बात का विरोध किया। इसी बात पर दोनों पक्षों में वाद-विवाद हो गया। दोनों पक्षों में गालीगलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में पवन कुमार राना, नीरज राना, राजेंद्र सिंह राना, हरप्रसाद राना घायल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.