हाथरस, अगस्त 12 -- Hathras News: सहपऊ। रास्ता भटककर सहपऊ क्षेत्र में पहुंची वृद्ध महिला को सहपऊ कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को उसके पुत्र के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की तत्परता के चलते महिला सकुशल अपने परिवार तक पहुंच सकी। मां को सकुशल पाकर पुत्र ने पुलिस का आभार जताया। जानकारी के अनुसार प्रेमवती पत्नी शिशुपाल निवासी नगला महराम, थाना खंदौली, जिला आगरा सोमवार सुबह किसी काम से घर से निकली थीं। रास्ते में वह भटक गईं और चलते-चलते काफी दूर सहपऊ कोतवाली क्षेत्र में पहुंच गईं। रास्ते की जानकारी न होने के कारण वह परेशान होकर इधर-उधर घूम रही थीं। इसी दौरान सहपऊ कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उनकी नजर परेशान हालत में घूम रही महिला पर पड़ी। पुलिस ने महिला से बातचीत कर उसके बारे में जानकारी ली। महिला ने बताया कि वह...