हाथरस, अक्टूबर 22 -- Hathras News: सासनी। कस्बे के रामलीला मैदान में चल रहे रामलीला महोत्सव में बुधवार को श्री मानस कला मंच के निर्देशक हरिगोपाल गुप्ता के निर्देशन में श्रीराम की अयोध्या वापसी और भरत मिलाप की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। लीला में भगवान श्रीराम के लंका विजय के बाद अयोध्या लौटने, श्रीलक्ष्मण द्वारा विभीषण का राज्याभिषेक करने तथा श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के अयोध्या आगमन के प्रसंगों का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के अयोध्या पहुंचने और अपने बड़े भाई श्रीराम से भरत के मिलन का दृश्य देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे। भरत मिलाप के दौरान भाई-भाई के प्रेम, त्याग, समर्पण और मर्यादा का सुंदर संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: भरत मिलाप की अद्भुत लीला का मंचन किया इस प्रसंग ने दर्शकों को भावुक कर दिया। रामलीला के माध्यम स...