हाथरस, जुलाई 22 -- Hathras News: हाथरस। बीच-बीच में हो रही मूसलाधार बारिश लोगों को गर्मी और उमस से राहत दे रही है, वहीं दूसरी ओर दिन में निकल रही तेज धूप और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। बीते सोमवार-मंगलवार की मध्य देर रात लगभग एक घंटे तक शहर में बादल जमकर बरसे। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। मौसम में आए बदलाव ने रात में लोगों को गर्मी से काफी राहत दी। मंगलवार को पूरे दिन मौसम साफ रहा और धूप खिलने के साथ ही उमस ने लोगों को परेशान किया। अधिकतम तापमान 31 डिग्रीव न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- Katihar News: सुबह से बादलों की चादर, दिनभर बारिश के आसार इससे पहले सोमवार-मंगलवार की देर रात को अचानक से मौसम बिगड़ गया था। शहर में लगभग एक घंटे तक जमकर बादल बरसे थे। लगातार हुई बारिश से शहर जलभराव की समस्या खड़ी ह...