हाथरस, अक्टूबर 11 -- Hathras News: हाथरस। त्योहारी सीजन में लोगों को शुद्ध और साफ खान-पान उपलब्ध कराने के लिए आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश के निर्देशन में राज्य खाद्य सचल दल शुक्रवार को जिले में कई पनीर, घी निर्माण व अन्य खाद्य पदार्थ निर्माण ईकाईओं पर छापेमारी की। इस दौरान टीम द्वारा गाय का घी, घी, स्किम्ड मिल्क पाउडर, देशी घी कुट्टू आटा, होल्क मिल्ट पाउडर का आदि का नमूना लिया। टीम द्वारा सभी नमूनों को जांच हेतु खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की लैब भेज दिया। सहायक आयुक्त टू खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन मनोज कुमार सिंह तोमर के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान टीम द्वारा

दुग्ध उत्पादों के नमूने लिए गए सलेमपुर इण्ड्रस्टियल एरिया हाथरस स्थित अलफा मिल्क फूड प्रा. लि. के यहां से देशी घी, गाय का घी, ऑर्गेनिक घी, स्किम...