हाथरस, जुलाई 16 -- Hathras News: सहपऊ। कस्बा के मोहल्ला शुक्लयाना निवासी योगेश कुमार ने सादाबाद तहसील पर कार्यरत राजस्व निरीक्षक पर उसके पिता के खेत की पैमाइश के नाम पर 12 हजार रु रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। उसने इस मामले की ​शिकायत भ्रट्राचार निवारण संगठन डीएम से की है। शिकायत में कहा कि उसके पिता की लाला राम की उम्र 73 वर्ष है। उसने गाटा संख्या 2276 की पैमाइश के लिए सरकारी शुक्ल एक हजार रुपये जमा करा दिया। वर्तमान राजस्व निरीक्षक ने पैमाइश के एवज में उसके परिजनों से बीस हजार रुपये की रिश्वत मांगी। जो अनुनय विनय के बाद 12 हजार रुपये में तय हुई। यह भी पढ़ें- धामपुर डिस्टिलरी में कथित भ्रष्टाचार को लेकर अधिकारियों में ठनी ​शिकायतकर्ता का कहना है कि उसके पास इस मामले की पूरी ऑडियो मौजूद है। इसके साथ ही उसने यह भी आरोप लगाया कि जिला​धिका...