Hathras News: राजकीय शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन,समस्या निस्तारण की मांग
हाथरस, अगस्त 19 -- Hathras News: हाथरस। राजकीय शिक्षक संघ, जनपद-हाथरस के प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक नीरज गोयल को राजकीय शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने अवगत कराया कि राजकीय शिक्षक पिछले कई महीनों से विभिन्न वित्तीय एवं आयकर संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। संघ ने इन प्रकरणों के शीघ्र एवं व्यवस्थित निस्तारण के लिए संबंधित पटल की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने तथा लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण की आवश्यकता पर जोर दिया। संघ ने कहा कि समस्याओं का समय से समाधान होने से शिक्षकों को अनावश्यक रूप से कार्यालय के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी तथा विभागीय कार्यप्रणाली भी अधिक सुचारु रूप से संचालित हो सकेगी। शिक्षकों की प्रमुख मांग हैं कि डीए एरियर (विशेषकर पिछले 3-4 माह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.