हाथरस, अगस्त 23 -- Hathras News: हाथरस। प्रधानमंत्री पोषण योजनान्तर्गत कार्यरत रसोइयों के सम्मान समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी अतुल वत्स की उपस्थिति में किया गया। यह भी पढ़ें- रसोइयों का मानदेय बढ़ा, पांच लाख तक कैशलेस इलाज की सौगातरसोइयों को बधाई विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर ने प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों को मानदेय में वृद्धि एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पूर्व रसोइयों को 1,000 मानदेय मिलता था, जिसे बढ़ाकर पहले 2,000 किया गया और अब 1,000 की अतिरिक्त वृद्धि के बाद उन्हें 3,000 मानदेय प्राप्त होगा। उन्होंने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। विधायक ने कहा कि रसोइयों को अब कैशलेस च...