Hathras News: रग्धा पाठक बगीची के बाशिंदे पेयजल संकट से जूझ रहे
हाथरस, जुलाई 13 -- Hathras News: हाथरस। भीषण गर्मी और उमस के दिनों में भी पेयजल संकट की समस्या ने लोगों की मुश्किल बढ़ा रखी है। शहर के बागला डिग्री कॉलेज रोड स्थित रग्धा पाठक बगीची में कई दिनों से पेयजल संकट बना हुआ है। कई दिनों से नगर पालिका परिषद के नलों से पानी नहीं आ रहा है। अगर कभी पानी आ जाता है तो यह पानी काफी दूषित होता है, जो पीने तो दूर किसी घरेलू कार्य के प्रयोग के लिए भी नहीं लिया जा सकता है। शहर के हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन के रेलवे क्रॉसिंग से लगी रग्धा पाठक बगीची में काफी लंबे समय से पेयजल किल्लत बनी हुई है। लोगों का कहना है कि कई-कई दिनों तक लगातार नगर पालिका के नल से पानी नहीं आता है। जिसके चलते उन्हें बूंद-बूंद पानी के लिए काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अगर कभी नल से पानी आ भी जाता है तो यह पानी काफी गंदा और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.