हाथरस, अगस्त 28 -- Hathras News: हाथरस। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर गुरुवार को बाजारों में ग्राहकों की खासी भीड़ रही। भीड़ के चलते बाजार में सुबह से शाम तक जाम रहे। लोगों को गंतव्य की दूरी तय करने में मुशिकलों का सामना करना पड़ा। वहीं पुलिस प्रशासन के द्वारा भारी वाहनों को रोकने के लिए मुख्य चौराहों पर बैरीकेटिंग लगाई गई। इसके बाद लोगों को जाम से राहत नहीं मिली। रक्षाबंधन से एक दिन पहले शहर के बैनीगंज, पत्थर बाजार, रामलीला मैदान आदि मुख्य बाजारों में सुबह नियत समय पर दुकानें खुली। दुकानें खुलने के साथ सुबह से किराना से लेकर मिठाइयां व राखी की दुकानों पर ग्राहकों की खासी भीड़ रही। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: राखी को लेकर बाजार में रही भीड़ भीड़ भी इतनी ज्यादा थी कि बाजारों में पैदल चलना मुशिकल हो रहा था। भीड़ के चलते बाजारों में सुबह से श...