हाथरस, अगस्त 3 -- Hathras News: हाथरस। यूपीआई से गलत खाते में स्थानांतरित हुई धनराशि थाना सहपऊ साइबर पुलिस ने वापस कराई है। धनराशि वापस पाकर शिकायतकर्ता का चेहरा खिल गया। शिकायतकर्ता दिनेश पुत्र चंद्रपाल निवासी मधाभोज थाना सहपऊ ने एनसीआरपी पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके खाते से यूपीआई के माध्यम से गलत गलत नंबर पर 49,010 रूपए की धनराशि चली गई थी। थाना सहपऊ साइबर क्राइम पुलिस टीम ने शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता के बैंक खाते से ट्रांसफर हुए रुपयों का विवरण प्राप्त किया। लाभार्थी के बैंक खाते के डेबिट फ्रीज कराते हुए शिकायतकर्ता की धनराशि को संरक्षित किया गया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: पीड़ित के खाते में 47484 रुपये वापस कराया रविवार को शिकायतकर्ता के खाते से कटी शत-प्रतिशत धनराशि उसके खाते में वापस करा दी गई। धनराश...