हाथरस, नवम्बर 3 -- Hathras News: मेरा युवा भारत, हाथरस के तत्वावधान में आर.डी. गर्ल्स डिग्री कॉलेज, हाथरस में विकसित भारत युवा संसद 2026-27 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय वन नेशन, वन इलेक्शन (एक राष्ट्र, एक चुनाव) रहा। कार्यक्रम में जनपद के 100 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विषय पर अपने विचार एवं तर्क प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजेश दिवाकर रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं स्वागत संबोधन के साथ हुआ। जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत हाथरस मनीष कुमार ने युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी करने तथा समसामयिक राष्ट्रीय विषयों पर अपनी तार्किक एवं सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: विकसित भारत युवा संसद में दिखा युवा ने...