Hathras News: युवती से अश्लील इशारे करने का आरोप, विरोध पर भाई को धमकी
हाथरस, अक्टूबर 24 -- Hathras News: थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में एक युवती को परेशान करने और अश्लील इशारे करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई ने थाने में तहरीर दी है। स्वजन ने बताया कि गांव का ही मोमीन उसकी 22 वर्षीय बहन को काफी समय से परेशान कर रहा है। 20 अक्टूबर को जब उसकी बहन घर के बाहर खड़ी थी, तो मोमीन ने उसके सामने गंदे-गंदे इशारे किए। बहन ने इसकी जानकारी भाई को दी, तो भाई ने मोमीन से इसका कारण पूछा। आरोप है कि मोमीन ने उसे थप्पड़ मार दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि वह ऐसा ही करता रहेगा। पीड़ित ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.