हाथरस, अगस्त 3 -- Hathras News: सहपऊ। थाना क्षेत्र के गांव नगला बिहारी में रविवार सुबह एक 23 वर्षीय युवक का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। जानकारी के अनुसार, नगला बिहारी निवासी 23 वर्षीय शिशुपाल पुत्र दामोदर कुशवाह ने रविवार सुबह घर के एक कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता दामोदर ने बताया कि घटना से पहले खेत पर किसी बात को लेकर उसका विवाद हुआ था। यह भी पढ़ें- Hardoi News: आम के बाग में युवक ने फांसी लगाकर दी जान घर लौटने के बाद वह उन्हें खेत पर चलने की जिद करने लगा। मना करने पर उसने अपने माता-पिता और बहन को एक कमरे में बंद कर दिया। स्वयं दूसरे कमरे में जाकर...