हाथरस, सितम्बर 25 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कृषि विभाग कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत यंत्रों का लाभ लेने वाले किसानों के वितरण के आवेदनों के सत्यापन में जुटा है। सत्यापन पूरा होने के बाद किसानों को बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से अनुदान उपलब्ध हो जाएगा। कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जाते हैं। इसका लाभ लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है। जिन किसानों को इसका लाभ मिलता है उन्हें कृषि यंत्र खरीदने पड़ते हैं। इसका बिल उन्हें ऑनलाइन लगाना पड़ता है। इसके बाद विभाग द्वारा सत्यापन किया जाता है। सत्यापन के बाद लाभार्थियों के बैंक खाते में अनुदान की रशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाती है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय : अनुदानित दर पर कृषि यंत्र पाने का किसानों को मौका, ...