Hathras News: मैक्स में लादकर भैंस और भैंसा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज
हाथरस, अक्टूबर 30 -- Hathras News: सहपऊ। क्षेत्र के गांव रसगवां में पशु चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर रात में घर के बाहर सो रहे पशुपालक की एक भैंस और एक भैंसा चोरी कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पशु चोरों की तलाश शुरू कर दी है। गांव रसगवां निवासी शिवलाल ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि घटना 26 अक्टूबर की रात करीब एक बजे की है। वह अपने पशुओं के साथ घर के बाहर सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात चोर उसकी एक भैंस और एक भैंसे को मैक्स गाड़ी में लादकर ले जाने लगे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: गरहां में दरवाजे से में दो भैंस की चोरी अन्य पशुओं के रंभाने की आवाज सुनकर उसकी नींद खुल गई। उसने चोरों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे पशुओं को लेकर भाग निकले। घटना के बाद पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.