हाथरस, सितम्बर 23 -- Hathras News: हाथरस। मेला श्री दाऊजी महाराज के प्रांगण में संचालित अखिल भारतीय खटीक समाज शिविवर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर निहाल सिंह ने की। मुख्य अतिथि इंजीनियर किशन सिंह परेवा, गनेशी लाल बिजली वाले, मीना चक, जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार सूर्यवंशी मंच पर उपस्थित रहे। सभी मंचाशीलों ने संत शिरोमणि बाबा दुर्लभ नाथ, भगवान राम, दाऊजी महाराज, महाराज खटवाग के छवि चित्र पर मालअर्पण कर दीप प्रचलित किया और बाबा दुर्लभनाथ की जयंती को धूमधाम से मनाया। वक्ताओं ने शिक्षा एकता और समाज के प्रति जागरूक ता के बारे में कहा कवि की सभी लोग अपने बच्चों को जरूर पढ़ाइये क्योंकि पढ़ने से इंसान की कई पीढियां का विकास होता है। जो शिक्षा ग्रहण नहीं करता वह मजदूरी करता है। वह शिक्षित होता है अधिकारी बनता है अच्छा बिजनेसमैन बनता है...